पहले आसियान-भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई-2023) का सफल समापन 8 मई, 2023 को दक्षिण चीन सागर में हुआ। इस बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के समुद्री चरण में नौ पोतों के लगभग 1400 कर्मियों ने हिस्सा लिया। भारत में परिकल्पित और निर्मित स्वदेशी पोत- विध्वंसक आईएनएस दिल्ली व स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस सतपुड़ा, समुद्री गश्ती विमान पी8आई और एकीकृत हेलीकॉप्टरों ने ब्रुनेई, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के आसियान नौसैनिक पोतों के साथ अभ्यास किया।
इस दो दिवसीय समुद्री चरण में युद्धाभ्यास, हेलीकॉप्टरों द्वारा क्रॉस डेक लैंडिंग, नौ-कौशल का विकास और अन्य समुद्री परिचालन सहित समुद्री विकास के एक व्यापक स्पेक्ट्रम को प्रदर्शित किया गया। समुद्री क्षेत्र में कौशल को तराशने के अलावा इस अभ्यास ने अंतर-परिचालनीयता को संवर्द्धित किया और क्षेत्र में शांति, स्थिरता व सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक एकीकृत बल के रूप में काम करने को लेकर भारतीय और आसियान नौसेनाओं की क्षमता का प्रदर्शन किया।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment