Categories: News-Headlines

पहला खेलो इंडिया महिला जूडो टूर्नामेंट 27 अगस्त से गुवाहाटी में शुरू होगा

पहला खेलो इंडिया महिला जूडो टूर्नामेंट 27 अगस्त से भारत के चार क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रम, खेलो इंडिया के माध्यम से महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का समर्थन करने को लेकर युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा जूडो टूर्नामेंट एक और पहल है।

राष्ट्रीय दौर से पहले चार क्षेत्रों में आयोजित होने वाला टूर्नामेंट, एक खुला क्षेत्रीय स्तर का रैंकिंग टूर्नामेंट है। प्रतियोगी चार आयु वर्गों में हैं: सब-जूनियर (12-15 वर्ष), कैडेट (15-17 वर्ष), जूनियर (15-20 वर्ष) और सीनियर (15+ वर्ष)।

युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए कुल 1.74 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिसमें 48.86 लाख रुपये की पुरस्कार राशि शामिल है।

बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने वाली सुशीला देवी ने कहा, “मैं भारतीय जूडो फेडरेशन और खेल प्राधिकरण को जूडो के लिए इस तरह की प्रतियोगिता की योजना बनाने और देश में खेल को आगे बढ़ाने के लिए सभी कदम उठाने के लिए धन्यवाद देती हूं। यह वास्तव में भारत में जूडो के और विकास में मदद करेगा।”

सभी चार जोनों में प्रतियोगिता के बाद, 20-23 अक्टूबर के लिए नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय दौर का आयोजन किया जाएगा।

4 जोनों के लिए प्रतियोगिता कार्यक्रम का विवरण:

तिथियां: अगस्त 27-31 | सितम्बर 1-5 | सितम्बर 5-9 | सितम्बर 11-15

क्षेत्र: पूर्वी क्षेत्र | दक्षिण क्षेत्र | उत्तर क्षेत्र | पश्चिम क्षेत्र

स्थान: भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र गुवाहाटी, असम | वीकेएन मेनन स्टेडियम, त्रिशूर, केरल | पेस्टल वुड स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड |सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गुजरात

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

8 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.