पश्चिम बंगाल में 24 परगना जिले के संदेशखाली के बशीरहाट न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। शाहजहां शेख को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमला करने, यौन उत्पीडन और जमीन पर कब्जा करने के आरोपों से संबंधित मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने संदेशखाली के मिनाखांय के बामनपुकुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। शेख को गिरफ्तार करने के बाद सुबह लगभग 10 बजकर 40 मिनट पर बशीरहाट न्यायालय में पेश किया गया। पश्चिम बंगाल के पुलिस अपर महानिदेशक सुप्रतिम सरकार ने बताया कि शाहजहां शेख को संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमला करने से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया है।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में इस महीने तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख के विरुद्ध व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ। संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शाहजहां शेख और उसके निकटतम सहयोगियों पर जमीन पर कब्जा करने और यौन उत्पीडन का आरोप लगाया है। नौ फरवरी को उनके विरूद्ध ग्रामीणों ने कई शिकायतें दर्ज कराईं। सूत्रों के अनुसार सभी शिकायतों की जांच की जाएगी। तीन दिन पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने भी प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमला करने से संबंधित मामले में शाहजहां शेख का नाम जोडने का आदेश दिया। उच्च न्यायालय ने एक नोटिस जारी करते हुए कहा कि शाहजहां शेख को गिरफ्तार नही करने का कोई कारण नही है।
इससे पहले कल भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की निंदा करते हुए कहा कि वे तुष्टीकरण राजनीति के कारण शाहजहां शेख को संरक्षण दे रहीं हैं। नई दिल्ली में मीडिया को कल पार्टी प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने बताया कि राज्य की सत्तारूढ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए तुष्टीकरण का मामला न्याय से बढ़कर है।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय आर्थिक मामलों की समिति ने आज रेल मंत्रालय… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment