पश्चिम बंगाल के सात जिलों में बाढ़ की चेतावनी दी गई है। एहतियात के तौर पर कलीमम्पोंग, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य के वरिष्ठ मंत्री तथा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए उत्तर बंगाल पहुंच गए हैं। इस आपदा में कोई जनहानि न हो, इसके लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कोलकाता में कल रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे सड़कों पर पानी भर गया है और यातायात प्रभावित हुआ है।
दामोदर घाटी निगम के, मैथन और पंचेत बांधों से 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुरा, पुरुलिया और पूर्व बर्धमान जिले भी बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं। सोमवार को दोनों बांधों से करीब एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। निगम सूत्रों के अनुसार, मौसम के मिजाज में बदलाव के साथ, क्रमबद्ध तरीके से और अधिक पानी छोड़ना पड़ सकता है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment