Categories: News-Headlines

पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार; पुद्दुचेरी में NDA बरकरार

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 206 सीटें जीतकर विधानसभा में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर लिया है और टीएमसी के 15 साल के शासन का अंत कर दिया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण – एसआईआर के बाद हुए पहले चुनाव में टीएमसी काफी पीछे रह गई और केवल 80 सीटें जीतकर एक सीट पर बढ़त हासिल करने में कामयाब रही। कुल 293 विधानसभा सीटों में से 292 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस और आम जनता उन्नयन पार्टी -एजेयूपी को दो-दो सीटें मिलीं, जबकि सीपीआई एम ने एक सीट जीती।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रतिष्ठित भवानीपुर सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से 15 हजार से अधिक वोटों से हार गईं। अधिकारी ने नंदीग्राम सीट भी जीत ली। 1972 के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में ऐसी पार्टी की सरकार बनने जा रही है जो केंद्र में भी सत्ता में है।

असम में, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी – भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने ऐतिहासिक रूप से लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल कर 126 सदस्यीय विधानसभा में 64 सीटों के बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा को 82 सीटें मिलीं, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद – एजीपी ने नौ सीटें और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट – बीपीएफ ने 10 सीटें जीतीं। दूसरी ओर, कांग्रेस को 19 सीटें, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट -एआईयूडीएफ और रायजोर दल को दो-दो सीटें और टीएमसी को एक सीट मिली।

पुद्दुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन -एनडीए ने 30 सदस्यीय विधानसभा में 18 सीटों के आरामदायक बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। इसके घटक दलों में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 12 सीटें, भाजपा ने 4 सीटें जीतीं, जबकि अन्य सहयोगी दलों अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम – एडीएमके और एलजेके ने एक-एक सीट हासिल की। कांग्रेस को केवल एक सीट मिली, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन सीटें जीतीं।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार; पुद्दुचेरी में NDA बरकरार

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 206 सीटें जीतकर विधानसभा में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल… Read More

2 hours ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में प्रस्तावित हाई-स्पीड और हाई-डेंसिटी कॉरिडोर और राज्य बीओटी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में प्रस्तावित हाई-स्पीड कॉरिडोर, हाई-डेंसिटी… Read More

17 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी अग्नि सुरक्षा सप्ताह (4-10 मई 2026) का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा वातावरण सुनिश्चित करने की अपनी… Read More

17 hours ago

असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू

असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और केन्‍द्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव की मतगणना… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिशन दृष्टि के सफल प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी टीम को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मिशन दृष्टि के सफल प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी… Read More

2 days ago

This website uses cookies.