Categories: News-Headlines

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव की मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव की मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी। निर्वाचन आयोग ने इसकी सभी तैयारियां कर ली हैं। तमिलनाडु में इसके लिए 62 मतगणना केंद्र बनाये गये हैं। मतगणना के लिए 10 हजार 545 कर्मी तैनात किये जायेंगे।

मतगणना प्रक्रिया को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ड्यूटी पर तैनात हर व्यक्ति को क्‍यूआर कोड वाला एक फोटो आईडी कार्ड जारी किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मतगणना केंद्रों पर किसी भी तरह की गलत पहचान या धोखाधड़ी न हो। मतगणना कक्षों और ईवीएम स्ट्रांग रूम के प्रवेश द्वार पर सबसे अंदरूनी सुरक्षा की कमान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के हाथों में होगी। स्थानीय और राज्य पुलिस के अलावा, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 65 कंपनियाँ तैनात की गई हैं। राज्य में 4 करोड़ 87 लाख 98 हज़ार 833 मतदाताओं में से 85 दशमलव 10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ते हुए 2 करोड़ 52 लाख 59 हज़ार 596 वोट डाले, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 35 लाख 34 हज़ार 720 रही।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित ‘शौर्य’ कार्यक्रम को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि… Read More

3 hours ago

NHAI ने गुजरात में भारत की पहली मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग प्रणाली की सफलतापूर्वक शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल वसूली प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव… Read More

3 hours ago

भारतीय रेलवे ने विद्युत प्रणाली के उन्नयन और पुल आधारभूत ढांचे के लिए 895.30 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने रेलवे पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और मेट्रो रेल बिजली… Read More

3 hours ago

भारत आ रहे मार्शल आइलैंड्स ध्वज के एल.पी.जी. टैंकर, एमटी सर्व शक्ति, ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार किया

भारत आ रहे मार्शल आइलैंड्स ध्वज के एल.पी.जी. टैंकर, एमटी सर्व शक्ति, ने होर्मुज जलडमरूमध्य… Read More

3 hours ago

अमेरिका जर्मनी से अपने पांच हजार सैनिकों को वापस बुलाएगा

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीका, जर्मनी में सैन्य उपस्थिति में… Read More

3 hours ago

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर सहित देश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम के साथ-साथ… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.