पशुपालन और डेयरी विभाग ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के भाग के रूप में 26 नवंबर 2022 को बेंगलुरु में ‘भारत में श्वेत क्रांति के जनक’ डॉ. वर्गीज कुरियन की 101वीं जयंती के अवसर पर “राष्ट्रीय दुग्ध दिवस” मना रहा है। इस समारोह के दौरान प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार, 2022 भी प्रदान किए जाएंगे।
कर्नाटक में इस यादगार राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए,पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार, पशुपालन और मत्स्यपालन विभाग, कर्नाटक सरकार, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और कर्नाटक दुग्ध महासंघ ने हाथ मिलाया है।
मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री, भारत सरकार डॉ. संजीव कुमार बालियान वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय पशु प्रजनन फार्म, हेसरघट्टा, बेंगलुरु, कर्नाटक में बोवाइन आईवीएफ-(इन विट्रो-फर्टिलाइजेशन) गतिविधियों के लिए केंद्रीय हिमित वीर्य उत्पादन और प्रशिक्षण संस्थान, हेसरघट्टा, बेंगलुरु में उन्नत प्रशिक्षण सुविधा की आधारशिला रखेंगे।
समारोह के दौरान, गणमान्य व्यक्तियों द्वारा वर्गीज कुरियन के जीवन पर एक पुस्तक और दूध में मिलावट पर एक पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा।
इस अवसर पर मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री, भारत सरकार डॉ. संजीव कुमार बालियान के अलावा प्रभु बी. चौहान, पशुपालन मंत्री, कर्नाटक सरकार, बालचंद्र एल. जारकीहोली, अध्यक्ष, केएमएफ भी उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। राजेश कुमार सिंह, सचिव,केंद्रीय पशुपालन और डेयरी विभाग और वर्षा जोशी,अतिरिक्त सचिव (मवेशी और डेयरी विकास) भी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
समारोह के भाग के रूप,मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री हेसरघट्टा, बेंगलुरु में पशु संगरोध प्रमाणन सेवाओं (एक्यूसीएस) का भी उद्घाटन करेंगे। एक्यूसीएस सही समय पर पशुधन उत्पादों और पशुधन आयात के लिए ऑनलाइन क्लीयरेंस पद्धति से युक्त होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए एक गेम चेंजर साबित होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment