Categories: News-Headlines

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से संबद्ध संसद सदस्यों की सलाहकार समिति की बैठक आज नई दिल्ली में संपन्‍न हुई

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से संबद्ध संसद सदस्यों की सलाहकार समिति की बैठक आज नई दिल्ली में संपन्‍न हुई। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने की।

इस बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, कुमारी अगाथा संगमा, संसद सदस्य (लोकसभा), गणेश सिंह, संसद सदस्य (लोकसभा), सुनील कुमार सोनी, संसद सदस्य (लोकसभा), अयोध्या रामी रेड्डी, संसद सदस्य (राज्यसभा), रामुलु पोथुगंती, संसद सदस्य (लोकसभा), डॉ. किरोड़ी लाल, संसद सदस्य (राज्यसभा), जनार्दन मिश्रा, संसद सदस्य (लोकसभा), कोटागिरी श्रीधर, संसद सदस्य (लोकसभा), महेश साहू, संसद सदस्य (लोकसभा), अमर पटनायक, संसद सदस्य (राज्यसभा), बिनॉय विश्वम, संसद सदस्य (राज्यसभा) और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान, 75 आर्द्रभूमियों को रामसर कन्वेंशन की अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों की सूची में घोषित करके आजादी के 75वें वर्ष में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रकाश डाला गया। भारतीय रामसर स्थलों का नेटवर्क लगभग 1.33 मिलियन हेक्टेयर कवर करता है, जो देश के ज्ञात आर्द्रभूमि के दायरे का 8% से अधिक, एशिया में दूसरा सबसे बड़ा और नामित रामसर स्थलों की कुल संख्या के मामले में दुनिया में पांचवां है। समिति के सदस्यों ने 75 आर्द्रभूमियों को रामसर स्थलों के रूप में नामित करने के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की।

समिति के सदस्यों को विश्व पर्यावरण दिवस के दौरान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा हाल ही में घोषितअमृत धरोहर पहल से भी अवगत कराया गया, जिसे 5 जून 2023 को आरंभ किया गया। अमृत धरोहर एक ऐसी पहल है, जिसका उद्देश्य रामसर स्थलों के संरक्षण मूल्यों को बढ़ावा देना है, ताकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की अन्य आर्द्रभूमियों पर प्रदर्शन, प्रतिकृति और उन्नत प्रभाव उत्‍पन्‍न किया जा सके। इस योजना को जैविक विविधता, सांस्कृतिक विरासत, भोजन, पानी और जलवायु सुरक्षा, स्थायी आजीविका के अवसरों और सामाजिक कल्याण की सुरक्षा और वृद्धि के लिए रामसर स्थलों के संरक्षण और बुद्धिमानी से उपयोग के लक्ष्य के साथ अगले तीन वर्षों में लागू किया जाना है। मिशन लाइफ और सहभागिता दृष्टिकोण द्वारा निर्देशित, अमृत धरोहर की कार्यान्वयन रणनीति में प्रजातियां और आवास संरक्षण, प्रकृति पर्यटन, वेटलैंड्स आजीविका, वेटलैंड्स कार्बन जैसे चार प्रमुख घटक शामिल हैं। समिति ने अमृत धरोहर कार्यान्वयन रणनीति के समग्र दृष्टिकोण की सराहना की।

आर्द्रभूमि के संरक्षण के मुद्दों को समग्र रूप से और गैर सरकारी संगठनों, पंचायतों और स्थानीय समुदायों को शामिल करते हुए राज्य और केंद्रशासित प्रदेश सरकारों के समन्वय से उठाए जाने पर सहमति हुई।

भूपेन्द्र यादव ने आर्द्रभूमि के महत्व को रेखांकित करते हुए आर्द्रभूमि सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र द्वारा उठाए गए कदम साझा किए। उन्होंने आजादी के 75वें वर्ष के दौरान 75 स्थलों को रामसर स्थलों के रूप में नामित करने की भारत की उपलब्धि के बारे में भी चर्चा की और आर्द्रभूमि के बुद्धिमानीपूर्ण उपयोग के महत्व पर जोर दिया।

अश्विनी कुमार चौबे ने आर्द्रभूमि के संरक्षण और प्रबंधन में पंचायतों और युवाओं को शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.