परीक्षा पे चर्चा 2024 कार्यक्रम से पहले, छात्रों के बीच परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए अनूठी पहल, राष्ट्रव्यापी चित्रकला प्रतियोगिता का 23 जनवरी, 2024 को देश के 774 जिलों के 657 केंद्रीय विद्यालयों और 122 नवोदय विद्यालयों (एनवीएस) में आयोजन किया गया।
इस बड़े कार्यक्रम में 60 हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस चित्रकला प्रतियोगिता की थीम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लिखित पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स के परीक्षा मंत्रों पर आधारित थी।
आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य छात्रों को महान नेता सुभाष चंद्र बोस के जीवन के बारे में प्रेरित करना और उनमें देशभक्ति की भावना पैदा करना है। यह प्रेरणादायक संदेश चित्रकला प्रतियोगिता का विषय भी था।
छात्रों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने देश भर के सभी स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया। 12 जनवरी (राष्ट्रीय युवा दिवस) से 23 जनवरी तक मैराथन दौड़, संगीत प्रतियोगिता, मीम प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग और योग-सह-ध्यान सत्रों जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।
23 जनवरी, 2024 को छात्रों और शिक्षकों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment