पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पेट्रोल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में पांच रुपये प्रति लीटर की कमी करने की घोषणा की है। चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल पर वैट की दर 27 दशमलव दो सात प्रतिशत से घटाकर 15 दशमलव एक पांच प्रतिशत और डीजल पर वैट 17 दशमलव पांच सात प्रतिशत से घटाकर 10 दशमलव नौ एक प्रतिशत कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री श्री चन्नी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से उत्पाद शुल्क में कमी करते हुए चार नवंबर से पेट्रोल की कीमतों में पांच रुपये और डीजल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे उत्पाद शुल्क में कमी आई है और पंजाब सहित सभी राज्यों की आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। केंद्र द्वारा एकत्रित उत्पाद शुल्क में राज्यों की हिस्सेदारी 42 प्रतिशत होती।
भारत के औषधि क्षेत्र में नवाचार और व्यावहारिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए उद्योग-अकादमिक… Read More
सर्वोच्च न्यायालय ने आज पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के बाद मतदाता सूची… Read More
भारत ने सार्क मुद्रा विनिमय व्यवस्था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए तीन हजार करोड रुपए… Read More
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि कोई भी अदालत किसी महिला विशेष रूप से नाबालिग… Read More
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास… Read More
मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ में सोमवार… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment