पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने एक जुलाई से घरों में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा शनिवार को विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापनों में यह जानकारी दी गई है।
उपरोक्त घोषणा पंजाब में ‘आप’ सरकार के 30 दिन के रिपोर्ट कार्ड से संबंधित है। इस बारे में शनिवार को औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है।
राज्य में 300 यूनिट बिजली मुफ्त मुहैया कराना पंजाब विधानसभा चुनाव में किए गए ‘आप’ के मुख्य चुनावी वादों में से एक था।
भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को जलंधर में कहा था कि 16 अप्रैल को ‘‘खुशखबरी’’ दी जाएगी।
पंजाब कृषि क्षेत्र में पहले की नि:शुल्क बिजली मुहैया करा रहा है। राज्य सभी अनुसूचित जातियों, पिछड़ी जातियों और गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को भी 200 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment