Categories: News-Headlines

पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की कुछ तस्वीरें जारी कीं

पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की कुछ तस्वीरें जारी कीं। पंजाब IGP सुखचैन सिंह गिल ने कहा, ”अमृतपाल सिंह की कुछ तस्वीरों को जारी कर रहे हैं। मैं अनुरोध करता हूं कि आप उन्हें प्रदर्शित करें ताकि लोग उन्हें गिरफ्तार करने में हमारी मदद कर सकें।” इस केस में हमने अमृतपाल सिंह की तस्वीरें जारी की हैं। अब तक 154 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 12 हथियार बरामद हुए हैं जिसमें 2 राइफल भी शामिल हैं। अमृतपाल अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है, गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

IGP पंजाब सुखचैन सिंह गिल ने कहा, पंजाब में स्थिति शांतिपूर्ण है, कानून व्यवस्था सामान्य है। CM भी अधिकारियों से लगातार मामले की जानकारी ले रहे हैं। दूसरे राज्यों और एजेंसियों से भी पूरा सहयोग मिल रहा है। किसी को भी गैरकानूनी गिरफ़्तारी में न रखा गया है न रखा जाएगा। जिस कार से अमृतपाल सिंह फरार हुआ है। वो कार बरामद हुई है। जिन 4 आरोपियों ने अमृतपाल सिंह की भागने में मदद की थी, उन चारों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम मनप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह और गुरपेश सिंह है। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला और पुलिस कस्टडी से आरोपी को भगाने का मामला दर्ज़ किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.