पंजाब और हरियाणा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य के लिए सेना को तैनात किया गया। पश्चिमी कमान के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ राहत तलाश दलों को रूपनगर, मोहाली और पंचकुला के प्रभावित इलाकों में भेजा गया है। पश्चिमी कमान के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ राहत तलाश दलों को रूपनगर, मोहाली और पंचकुला के प्रभावित इलाकों में भेजा गया है। बचाव दल ने सेना के इंजीनियर की टुकड़ियों के साथ फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रात भर काम किया और नहरों को टूटने से बचाने में मदद की।
सेना के इंजीनियरों ने सरहिंद नहर के तटबंध को टूटने से बचाया। इससे दोराहा गांव और आसपास के इलाके बाढ के पानी में डूबने से बच गए। बाढ़ में फंसे लगभग 50 लोगों और चितकारा विश्वविद्यालय के नौ सौ दस छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। फिरोजपुर जिले के अराजी सबरन गांव में, महिलाओं और बच्चों सहित 44 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को हो रही परेशानियों को कम करने के लिए सेना हर संभव सहायता कर रही है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment