महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज न्यू आष्टी रेलवे स्टेशन से न्यू आष्टी -अहमदनगर डीईएमयू सेवा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय रेलवे, कोयला और खाद्यान राज्य मंत्री रावसाहेब दादाराव पाटिल दानवे उपस्थित थे। इससे पूर्व न्यू आष्टी-अहमदनगर नई रेलवे लाइन (66 किमी) की पट्टिका का अनावरण किया गया था।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे, संसद सदस्य डॉ. प्रीतम मुंडे, डॉ. सुजय विखे पाटिल, विधान परिषद के सदस्य सुरेश दास, राम शिंदे, विधायक बालासाहेब अजाबे, लक्ष्मण पवार, पूर्व विधायक शिवाजी कार्दिले और नगराध्यक्ष पल्लवी ढोंडे उपस्थित थीं।
66 किलोमीटर की न्यू आष्टी-अहमदनगर ब्रॉड गेज लाइन 261 किलोमीटर लंबे अहमदनगर-बीड-पारली विजयनाथ लाइन परियोजना का हिस्सा है। इस परियोजना का 50 प्रतिशत व्यय केंद्र और शेष राज्य सरकार वहन कर रही है।
डीईएमयू सेवा न्यू आष्टी-अहमदनगर क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।
यह स्थानीय व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा देगी और इस प्रकार मराठवाड़ा क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में वृद्धि होगी।
डीईएमयू रेल अहमदनगर से सुबह 07.45 बजे चलेगी और सुबह 10.30 बजे न्यू आष्टी पहुंचेगी और वापसी में सुबह 11.00 बजे न्यू आष्टी से चलेगी और दोपहर 1.55 बजे अहमदनगर स्टेशन पहुंचेगी। यह रेल सेवा रविवार के अलावा सप्ताह के शेष दिनों में जारी रहेगी।
यह डीईएमयू रेल कड़ा, न्यू धनोरा, सोलापुरवाड़ी, न्यू लोनी और नारायण दोहो स्टेशनों पर रुकेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment