न्यूजीलैंड में, चक्रवात गेब्रियल से मूसलाधार बारिश हुई है और तेज हवाएं चली हैं। तूफान से कम से कम 46 हजार घरों की बिजली गुल हो गई है, जबकि सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। नौ क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में अधिकारियों ने हजारों लोगों को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया है। शहर में दर्जनों निकासी केंद्र भी बनाए गए हैं। लोग बढ़ रहे जल स्तर में फंस गए हैं।
ऑकलैंड और आसपास के क्षेत्रों में रिकॉर्ड बारिश और बाढ़ में चार लोगों के मारे जाने के कुछ सप्ताह बाद ही चक्रवात ग्रेबिएल न्यूजीलैंड के उत्तरी तट से टकराया है।
राजधानी वेलिंगटन और अन्य जगहों पर जाने वाली उड़ानें रद्द होने से प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस भी उत्तरी शहर में फंस गये।
न्यूजीलैंड की मौसम विज्ञान एजेंसी, मेटसर्विस ने कहा कि ऑकलैंड के उत्तर में स्थित व्हानगारेई शहर में पिछले 12 घंटों में सौ मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई है।
नॉर्थलैंड क्षेत्र में 140 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चली जबकि 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवायें चलने के कारण ऑकलैंड हार्बर पुल को बंद करना पड़ा।
मौसम विभाग ने गेब्रियल की तीव्रता को पहले कम दर्शाया था लेकिन मेटसर्विस ने सोमवार को अपने ताजा अपडेट में कहा कि चक्रवात से अब भी मूसलाधार बारिश हो सकती है और तेज हवाओं से क्षति हो सकती है।
ऑकलैंड और नॉर्थ आइलैंड में कई स्कूल और स्थानीय सरकारी सुविधाएं बंद हो गई हैं और लोगों से कहा गया है कि वे मंगलवार से पहले यात्रा न करें।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment