न्यूजीलैंड सरकार ने कहा है कि उसने 2021 में देश की संसद में हुए साइबर हमले में संलिप्तता के मामले पर चीन की सरकार को अपनी चिंता से अवगत करा दिया है। इस मामले का खुलासा न्यूजीलैंड की खुफिया सेवाओं ने किया था। जानकारी के अनुसार संदिग्ध साइबर गतिविधियों के जरिए न्यूजीलैंड की संसदीय व्यवस्था को निशाना बनाया गया था। ब्रिटेन और अमरीका ने चीन पर इसका आरोप लगाया था। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने इस व्यापक गतिविधि की निन्दा की थी।
न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विन्सटन पीटर्स ने कहा है कि इस तरह की विदेश दखलंदाजी स्वीकार्य नहीं है और उन्होंने चीन से भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर गतिविधियों को लेकर चिंता इसलिए है, क्योंकि इसके पीछे चीन सरकार की ओर से प्रायोजित उन समूहों का हाथ है, जो न्यूजीलैंड और ब्रिटेन में लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बना रहे हैं। इसके संबंध में चीन के राजदूत को जानकारी दे दी गई है।
न्यूजीलैंड में चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि वे इस तरह के बेबुनियाद और गैर जिम्मेदाराना आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं। चीनी प्रवक्ता ने इस मामले पर असंतोष व्यक्त किया और न्यूजीलैंड की राय से असहमति जाहिर की।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment