Categories: News-Headlines

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार 13 से 16 दिसंबर तक श्रीलंका के दौरे पर

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार 13 से 16 दिसंबर, 2022 तक श्रीलंका का दौरा करेंगे। नौसेना प्रमुख को नेवल एंड मेरीटाइम एकेडमी, त्रिंकोमाली में कमीशनिंग परेड के लिए मुख्य अतिथि और समीक्षा अधिकारी के रूप में 15 दिसंबर, 2022 को आमंत्रित किया गया है।

इस यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख श्रीलंका के वरिष्ठ राजनीतिक एवं रक्षा नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। वह श्रीलंका सशस्त्र बलों के अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे और विभिन्न द्विपक्षीय रक्षा सहयोग गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

भारतीय नौसेना वार्षिक स्टाफ वार्ता के माध्यम से नियमित रूप से श्रीलंका नौसेना के साथ बातचीत करती है और नियमित रूप से अनेक सैन्य अभियानगत गतिविधियों का संचालन करती है। भारतीय नौसेना श्रीलंकाई नौसेना की क्षमता में वृद्धि संबंधी कदमों में भी साथ देती है जैसे कि स्वदेशी रूप से निर्मित अपतटीय गश्ती पोत (ओपीवी) एवं अगस्त 2022 से श्रीलंका में तैनात भारतीय नौसेना के डोर्नियर विमान जैसे नौसेना प्लेटफार्मों की तैनाती भी शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय नौसेना भारत में श्रीलंका नौसेना कर्मियों के प्रशिक्षण सहित विभिन्न क्षमता वृद्धि परियोजनाओं में सक्रिय रूप से लगी हुई है। श्रीलंकाई नौसेना भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित विभिन्न बहुपक्षीय कार्यक्रमों में एक नियमित भागीदार है, जैसे कि मिलन, गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव, एडमिरल कप सेलिंग रेगाटा इत्यादि।

आगामी यात्रा श्रीलंका के साथ विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और आगे बढ़ाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.