Categories: News-Headlines

नौसेना दिवस पर नौसेना ने लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्‍टरों से फ्लाईपास्‍ट किया

कोच्चि के राजेन्‍द्र मैदान में आज नौसेना दिवस पर नौसेना ने लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्‍टरों से फ्लाईपास्‍ट किया, खोज और बचाव अभियान चलाया, छद्म ऑयल रिग ध्‍वस्‍त किया तथा हेलीकॉप्‍टरों के करतबों ने दर्शकों को मंत्र मुग्‍ध कर दिया। ये प्रदर्शन दक्षिण नौसेना कमान द्वारा आयाजित किए गए। यह प्रदर्शन नौसेना दिवस समारोहों के हिस्‍सा थे।

नौसेना बैंड ने बीटिंग द रीट्रीट का प्रदर्शन किया जबकि नौसेना के पोतों को रंग-बिरंगे प्रकाश से रौशन किया गया।

इस अवसर पर केरल के राज्‍यपाल आरिफ मोहमद खान, नौसेना की दक्षिण कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल एम ए हम्‍पीहोली, केरल उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश एस मणिकुमार तथा अन्‍य गण्‍यमान्‍य व्‍यक्ति थे।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

23 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.