Categories: News-Headlines

नेस्ट्स ने शैक्षिक एवं सांस्कृतिक नवाचारों का प्रदर्शन किया; जीआई-टैग पेंटिंग एल्बम और शैक्षणिक डायरी जारी की

राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा सोसाइटी (नेस्ट्स) ने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में अपने ज्ञान प्रबंधन, क्षमता निर्माण, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक पहलों को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

विभु नायर, सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय ने जीआई-टैग जनजातीय पेंटिंग एल्बम के साथ-साथ शिक्षकों/छात्रों/कक्षा मॉनीटरों के लिए डायरी और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के लिए परिपत्रों का संग्रह जारी किया।

एक अनूठी पहल के अंतर्गत, ईएमआरएस के छात्रों ने जीआई टैग वाली पेंटिंग्स को जीवंत करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस पहल के अवसर पर एक जीआई-टैग पेंटिंग एल्बम ‘जनजातीय संस्कृति का कैनवास’ जारी किया गया। इन पेंटिंग्स की एक प्रदर्शनी नवंबर 2025 में आयोजित की जाएगी।

नेस्ट्स शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की निगरानी को सुव्यवस्थित करने के लिए डायरियां शुरू कर रहा है। शिक्षक डायरी चिंतनशील शिक्षण को बढ़ावा देती है, जिससे शिक्षक प्रगति पर नज़र रख सकते हैं, प्रभावी तरीके से शिक्षण योजना बना सकते हैं और व्यावसायिक विकास को मज़बूत कर सकते हैं। छात्र डायरी का उद्देश्य दैनिक शैक्षणिक और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों को रिकॉर्ड करने की आदत विकसित करना, चिंतन एवं आत्म-अनुशासन को बढ़ावा देना है। कक्षा मॉनिटर डायरी छात्रों में नेतृत्व, जवाबदेही एवं टीम वर्क को प्रोत्साहित करती है।

नेस्ट्स स्कूल प्रबंधन, प्रशासन, शैक्षणिक, निर्माण आदि के लिए विभिन्न परिपत्र जारी करता रहा है। इन परिपत्रों को दो अलग-अलग खंडों में संग्रह के रूप में समेकित किया गया है जिसमें निर्माण का खंड I और अन्य सभी परिपत्रों का खंड I शामिल हैं।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के ईएमआरएस छुरी कला के प्रधानाचार्य असद अहमद को ईएमआरएस के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में 2024-25 के लिए राष्ट्रीय मान्यता प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। स्वच्छ आंध्र-स्वर्ण आंध्र पहल के अंतर्गत सबसे स्वच्छ आवासीय विद्यालय का पुरस्कार प्राप्त करने वाले ईएमआरएस बुट्यागुडम के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार मिश्रा को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

विभु नायर, आयुक्त, नेस्ट्स समक्ष एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें नेस्ट्स की प्रमुख पहलों पर प्रकाश डाला गया, जिसमें कौशल आधारित विषयों की शुरूआत, जनजातीय कॉर्नर पहल, राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी और इंस्पायर-मानक योजना में छात्रों की भागीदारी एवं चयन तथा निर्माण प्रगति और निधि उपयोग पर वित्त तथा नागरिक विभागों से प्राप्त अद्यतन जानकारी शामिल थीं।

नेस्ट्स के अधिकारियों को संबोधित करते हुए, विभु नायर ने नवोन्मेषी एवं सांस्कृतिक रूप से संवेदनशील पहलों पर संतोष व्यक्त किया और इस बात पर बल दिया कि ऐसे प्रयास समग्र शिक्षा को बढ़ावा देते हैं, रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं और छात्रों में आदिवासी विरासत के प्रति गौरव की भावना उत्पन्न करते हैं। उन्होंने पूरे देश के आदिवासी युवाओं की शैक्षिक नींव को मज़बूत करने में उनके निरंतर प्रयासों के लिए नेस्ट्स के अधिकारियों, ईएमआरएस प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की सहयोगात्मक भावना की सराहना की।

इस अवसर का समापन एक संवादात्मक सत्र के साथ हुआ, जिसमें नेस्ट्स के अधिकारियों ने ईएमआरएस छात्रों की बेहतरी के लिए विभिन्न नए विचार साझा किए।

Leave a Comment

Recent Posts

आईपीएल क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराया

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने कल रात लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। राजस्‍थान… Read More

50 minutes ago

ईरान ने कहा – लगातार हो रहे युद्ध विराम के उल्लंघन के बीच नहीं खुलेगा होर्मुज जल-डमरू-मध्य

ईरान ने कहा है कि अमरीका और इस्राएल द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण होर्मुज… Read More

50 minutes ago

श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6.15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए

चमोली, उत्तराखंड: बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन कि लिए पहुंच रहे… Read More

3 hours ago

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लद्दाख में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.