Categories: News-Headlines

नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के तहत आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर तक बढ़ाई गई

एनएमएमएसएस के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि वर्ष 2022-23 के लिए 30 नवम्‍बर, 2022 कर दी गई है। ‘नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को आठवीं कक्षा में ड्राप आउट रोकने और माध्यमिक स्तर तक अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। हर साल नौवीं कक्षा से चयनित छात्रों को एक लाख नई छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं और राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए दसवीं से बारहवीं कक्षा में पढ़ाई जारी रखना/नवीकरण किया जाता है। छात्रवृत्ति की राशि 12000/- रुपये प्रति वर्ष है।

नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (एनएमएमएसएस) को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर रखा गया है – यह छात्रों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए वन स्टॉप प्लेटफॉर्म है। एनएमएमएसएस स्कॉलरशिप को डीबीटी मोड का पालन करते हुए सार्वजनिक वित्तीय प्रबंध माध्यम (पीएफएमएस) से इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर द्वारा चयनित छात्रों के बैंक खातों में सीधे वितरित किया जाता है। यह केन्‍द्रीय क्षेत्र की योजना है।

जिन छात्रों के माता-पिता की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3,50,000/- रुपये से अधिक नहीं है, वे छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं। छात्रवृत्ति के लिए छात्रों के चयन परीक्षा में बैठने के लिए कक्षा VII की परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड होना चाहिए। (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए 5 प्रतिशत की छूट है)।

सत्यापन के दो स्तर हैं, एल1 संस्थान नोडल अधिकारी (आईएनओ) स्तर है और एल2 जिला नोडल अधिकारी (डीएनओ) स्तर है। आईएनओ स्‍तर (एल1) के सत्‍यापन की आखिरी तारीख 15 दिसम्‍बर, 2022 है और डीएनओ स्‍तर (एल2) के सत्‍यापन की आखिरी तारीख 31 दिसम्‍बर, 2022 है।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

7 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

7 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

8 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

8 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

8 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.