Categories: News-Headlines

नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने सत्तारूढ़ गठबंधन से हटने का फैसला किया

पुष्‍प कमल दहल “प्रचंड” की नेतृत्‍व वाली नवगठित सरकार से नेपाल की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी-आरएसपी ने अलग होने का निर्णय लिया है। नेपाल के सत्‍तारूढ गठबंधन में मनमुटाव बढने के कारण आरएसपी के मंत्री सामुहिक रूप से अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। इस पार्टी के नेताओं की हुई एक बैठक के बाद आरएसपी के अध्‍यक्ष रबी लमीछाने ने कल इस निर्णय की घोषणा की। न्‍यायालय ने रबी लमीछाने की नागरिकता को अमान्‍य घोषित कर दिया था। न्‍यायालय द्वारा फैसला सुनाने के समय रबी लमीछाने उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भी थे। पद से हटाए जाने के बाद रबी लमीछाने ने अपनी बहाली के लिए प्रधानमंत्री प्रचंड के साथ कई बैठकें की और मांग पूरी न होने की स्थिति में पार्टी से बाहर निकलने की धमकी दी थी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.