Categories: News-Headlines

नेपाल में नए राष्‍ट्रपति पद के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

नेपाल में नए राष्‍ट्रपति पद के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान किया जा रहा है। राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार रामचंद्र पौडेल ने अपना मत डालकर मतदान की शुरूआत की। मतदान तीन बजे तक चलेगा। संसद भवन में प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय विधानसभा सदस्यों के लिए ल्होत्से कक्ष में मतदाताओं के लिए दो अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नेपाल के निर्वाचन आयोग ने प्रत्‍येक मतदान केंद्र पर सात कर्मचारियों को तैनात किया है।

नेपाली कांग्रेस से रामचंद्र पौडेल और सीपीएन-यूएमएल से सुभाष चंद्र नेम्‍बांग राष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। रामचंद्र पौडेल को हाल में बने नौ राजनीतिक दलों के गठबंधन का समर्थन प्राप्‍त है। इस गठबंधन में नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-माओवादी सेंटर, सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्‍ट, जनता समाजवादी पार्टी नेपाल, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल, जनमत पार्टी, नागरिक उन्‍मुक्ति पार्टी, राष्‍ट्रीय जनमोर्चा और नेपाल समाजवादी पार्टी शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

13 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

13 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.