Categories: News-Headlines

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड चार दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचेंगे

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड चार दिन की भारत की आधिकारिक यात्रा पर आज दोपहर बाद नई दिल्‍ली पहुंचेंगे। पिछले वर्ष दिसंबर में पदभार संभालने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री की यह पहली विदेश यात्रा होगी।भारत यात्रा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री, नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। वे द्विपक्षीय भागीदारी के विभिन्‍न विषयों पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ व्‍यापक वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री प्रचंड उज्जैन और इंदौर भी जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल के प्रधानमंत्री की यात्रा, भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के अंतर्गत दोनों देशों के बीच नियमित तौर पर उच्‍च-स्‍तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को जारी रखेगी। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में सहयोग के सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध सशक्त हुए हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री की यात्रा द्विपक्षीय भागीदारी को दोनों पक्षों द्वारा और अधिक गति देने के महत्व को रेखांकित करती है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

6 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.