Categories: News-Headlines

नीतू घणघस और स्वीटी बूरा ने विश्व महिला मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीता

नीतू घणघस और स्वीटी बूरा ने विश्व महिला मुक्केबाज़ी का स्वर्ण जीत लिया है। कल नई दिल्ली में हुए फाइनल में, नीतू घणघस ने 48 किलोग्राम श्रेणी में मंगोलिया की एलटांट सैटसैग लुसाईखन को 5-0 से मात दी। स्‍वीटी बूरा ने 81 किलोग्राम श्रेणी में चीन की लीना वांग को 4-3 से हराकर स्‍वर्ण जीता।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दोनों मुक्‍केबाजों को स्‍वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि देश को नीतू घणघस की सफलता पर गर्व है। एक अन्‍य ट्वीट में उन्‍होंने कहा कि स्‍वीटी बूरा की सफलता कई एथलीटों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

आज इस प्रतियोगिता में अन्‍य श्रेणी के फाइनल मुकाबलों में, दो भारतीय मुक्‍केबाज- निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन अपनी दावेदारी पेश करेंगी। निकहत का मुकाबला वियतनाम की नूयैन थीटैम से जबकि लवलीना का सामना ऑस्‍ट्रेलिया की कैटलिन पार्कर से होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.