Categories: News-Headlines

निसिथ प्रमाणिक ने आज राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (NYPF) फाइनल के दिन उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक ने आज नई दिल्ली स्थित संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) के फाइनल के दिन इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। पहले दिन प्रतियोगी सत्र का आयोजन किया गया। राज्य युवा संसद (एसवाईपी) के उनतीस विजेताओं कोआज राष्ट्रीय जूरी के समक्ष बोलने का अवसर मिला। इस जूरी में अनुराग शर्मा, सांसद लोकसभा, मनोज तिवारी, सांसद लोकसभा, संजय कुमार, सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा कंचन गुप्ता, वरिष्ठ सलाहकार, सूचना और प्रसारण मंत्रालय शामिल थे।

इस अवसर पर निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि आज प्रतिभागियों द्वारा व्यक्त किए गए विचार देश के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में भी काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं का उत्साह और उनकी ऊर्जा भारत को आर्थिक रूप से सशक्त देश बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि “युवाओं का विजन इस देश के लोकतंत्र जितना ही शक्तिशाली है तथा युवा लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करेंगे”। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत दुनिया में अपनी अलग जगह बना रहा है और आत्मनिर्भर बन रहा है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप भारत को आत्मनिर्भर बनाने में देश के युवाओं की अहम भूमिका होगी।

पहले तीन विजेताओं को 2 मार्च, 2023 को लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष बोलने का अवसर मिलेगा, जो इस अवसर पर युवाओं के साथ बातचीत भी करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 2 मार्च, 2023 को नई दिल्ली स्थित संसद के सेंट्रल हॉल में सुबह 10:30 बजे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) के चौथे संस्करण के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। इस महोत्सव के तीन राष्ट्रीय विजेता कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त करेंगे। इस अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक भी उपस्थित रहेंगे। युवा कार्यक्रम एवंखेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2023 के चौथे संस्करण की शुरुआत “एक बेहतर भविष्य के लिए विचार: विश्व के लिए भारत” विषय के साथ की गई थी। 25 जनवरी से 29 जनवरी, 2023 के दौरान जिला युवा संसद का आयोजन किया गया था। देश भर के 150 स्थानों पर सभी राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों के 748 जिलों के 2.01 लाख से अधिक युवाओं ने इसमें भाग लिया। जिला युवा संसद (डीवाईपी) में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों ने 3 फरवरी से 7 फरवरी, 2023 के दौरान राज्य युवा संसद महोत्सव में भाग लिया। जिला और राज्य स्तर पर आयोजित युवा संसद के दौरान, प्रतिभागियों ने दिए गए विषयों पर अपने विचार रखे।

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) का उद्देश्य युवाओं की आवाज सुनना है, जो आने वाले वर्षों में सार्वजनिक सेवाओं सहित विभिन्न करियर में शामिल होंगे। एनवाईपीएफ प्रधानमंत्री द्वारा 31 दिसंबर, 2017 को अपने ‘मन की बात’ संबोधन में दिए गए विचार पर आधारित है। इस विचार से प्रेरणा लेते हुए, एनवाईपीएफ 2019 का पहला संस्करण “नए भारत की आवाज बनें और समाधान खोजेंएवं नीति- निर्माण में योगदान करें” विषय के साथ आयोजित किया गया था जिसमें 88,000 युवाओं ने वास्तविक रूप से भाग लिया था। राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2021 का दूसरा संस्करण “युवा- उत्साह नए भारत का” विषय के साथ आयोजित किया गया था, जिसे देश भर के 23 लाख से अधिक युवाओं और हितधारकों ने वर्चुअल माध्यम से देखा। राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2022 का तीसरा संस्करण “नए भारत की आवाज बनें और समाधान खोजें एवं नीति-निर्माण में योगदान करें” विषय के साथ आयोजित किया गया था, जिसमें 2.44 लाख से अधिक युवाओं ने भागीदारी की।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.