Categories: News-Headlines

निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद बिहार की मसौदा मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख लोगों की सूची जारी की

निर्वाचन आयोग ने बिहार की मसौदा मतदाता सूची से हटाये गये 65 लाख लोगों की सूची जारी कर दी है। मसौदा सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद एक अगस्‍त को जारी हुई थी। जिन लोगों के नाम 2025 तक बिहार की मतदाता सूची में थे लेकिन मसौदा सूची में शामिल नहीं हुए, उनका विवरण बिहार के मुख्‍य चुनाव अधिकारी कार्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

निर्वाचन आयोग ने जो सूची प्रकाशित की उसमें वैसे मतदाता जिनके नाम जुलाई 2025 तक बिहार की मतदाता सूची में शामिल थे, लेकिन मसौदा सूची में हटा दिए गए थे उनका पूरा ब्यौरा दिया गया है।‌ कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, वामदलों और अन्य कई विपक्षी दलों ने इस सूची को दावा और आपत्तियां दाखिल करने के लिए लिए सार्वजनिक करने की पुरजोर मांग भी की थी। इस वर्ष 1 अगस्त को बिहार के लिए प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में लगभग 22 लाख नाम मतदाताओं की मृत्यु के कारण हटा दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, जो पलायन कर गए हैं या किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में चले गए हैं, उनके नाम अब वेबसाइट पर क्रम संख्या, ईपीआईसी नंबर, नाम, आयु, लिंग और अन्य विवरण के साथ खोजे जा सकते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

38 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.