निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव और चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्वाचन आयोग ने कैबिनेट सचिव, सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि वॉल पेन्टिंग, पोस्टर, पर्चे और इस तरह की सभी सामग्री को 24 घंटे के भीतर हटा लिया जाए। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों जैसे सार्वजनिक स्थलों से राजनीतिक विज्ञापनों वाले सभी अनधिकृत पोस्टर, होर्डिंग और बैनर को 48 घंटे के भीतर हटा दिया जाएगा। निजी सम्पत्ति पर प्रदर्शित अनधिकृत राजनीतिक विज्ञापनों को भी 72 घंटे के भीतर हटाना होगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी राजनीतिक दल और उम्मीदवार के द्वारा चुनाव प्रचार के लिए सरकारी वाहनों के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से पाबंदी होगी। इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया पर सरकार की उपलब्धियों बताने वाले विज्ञापनों की अनुमति नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी इस तरह के विज्ञापनों पर रोक के लिए त्वरित कार्रवाई करेंगे। निर्वाचन अधिकारी राज्य सरकार के विभागों की वेबसाइट से राजनीतिक कार्यक्रमों के चित्र तुरंत हटाएंगे।
निर्वाचन आयोग ने यह भी कहा है कि विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में, शिकायतों के निपटान के लिए एक कॉल सेन्टर स्थापित किया जा रहा है। इसका नंबर है – 1950.
मतदाता जागरूकता के लिए रेडियो, टीवी, सिनेमा और सरकारी चैनल के माध्यम से कार्यक्रम प्रसारित किए जा सकेंगे।
लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव सात चरणों में कराये जाएंगे। मतगणना चार जून को होगी। पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को और दूसरे चरण में 89 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। तीसरे चरण में 94 सीटों पर सात मई को और चौथे चरण में 96 सीटों पर 13 मई को वोट डाले जाएंगे। पांचवें चरण में 49 संसदीय सीटों पर 20 मई को, छठे चरण में 57 सीटों पर 25 मई को और सातवें और अंतिम चरण में 57 सीटों पर पहली जून को मतदान होगा।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment