Categories: News-Headlines

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्‍यों में स्‍वतंत्र तथा निष्‍पक्ष विधानसभा चुनाव कराने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा दिया

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्‍यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्‍तराखंड, गोवा और मणिपुर में स्‍वतंत्र तथा निष्‍पक्ष विधानसभा चुनाव कराने और चुनाव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी बढाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा दिया है। आयोग ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले दर्ज करने के लिए सी-विजिल ऐप का उपयोग करने को कहा है। इस एप को मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकेगा। शिकायतकर्ता को इस ऐप के माध्‍यम से उम्‍मीदवार या किसी पार्टी के आदर्श आचार संहिता और चुनाव खर्च संबंधी नियमों का उल्‍लंघन का फोटो या वीडियो अपलोड करना होगा। संबद्ध अधिकारियों द्वारा इस शिकायत पर 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने एक और ऐप सुविधा पोर्टल के नाम से शुरू किया है, जिसमें उम्‍मीदवार और राजनीतिक दल दस्‍तावेजों को अपलोड करके ऑनलाइन नामांकन भर सकेंगे। उम्मीदवार suvidha.eci.gov.in पर अपना अकाउंट बनाकर नामांकन फॉर्म जमानत राशि आदि जमा करा सकते हैं।

ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नामांकन भरने के बाद उम्मीदवार को इसका एक प्रिंटआउट लेकर नोटरी से स्‍त्‍यापित कर संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन को जिला निर्वाचन अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से जमा कराना होगा। ऑनलाइन नामांकन सुविधा एक वैकल्पिक सुविधा है। नामांकन ऑफलाइन भी भरा जा सकता है।

राजनीतिक दल, उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधि सुविधा पोर्टल के माध्यम से बैठकों, रैलियों, लाउडस्पीकरों, अस्थायी कार्यालयों और अन्य गतिविधियों की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार उसी पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति का भी पता कर सकेंगे।

आयोग ने कोविड को देखते हुए निर्देश दिया है कि सभाओं, रैलियों के लिए सार्वजनिक स्‍थलों के आवंटन के लिए जहां तक संभव हो सुविधा ऐप का उपयोग किया जाना चाहिए। पोर्टल पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची, उनके शपथ पत्र, प्रोफाइल, नामांकन की स्थिति और हलफनामें जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे।

सैन्‍यकर्मियों को इलेक्‍ट्रॉनिक माध्‍यम से खाली डाक मतपत्र भेजे जाएंगे जिसे वे स्‍पीड पोस्‍ट के माध्‍यम से वापस भेज सकते हैं।

दिव्‍यांग मतदाओं की सुविधा के लिए भी एक ऐप विकसित की गई है, जिसके जरिये दिव्‍यांग मतदाता अपने पंजीकरण, प्रवास बदलने और मतदाता सूची में बदलाव और व्हिलचेयर की सुविधा उपलब्‍ध कराने का अनुरोध कर सकता है। मोबाइल फोन में उपलब्‍ध फीचर्स के जरिये दृष्टिबाधित और मूक-बधिर मतदाता इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

मतदाता मतदान ऐप में जिला चुनाव अधिकारी प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान मतदान का विवरण को प्रदर्शित करेंगे। इस ऐप का इस्‍तेमाल मीडिया द्वारा मतदाता मतदान आंकडे जानने के लिए किया जा सकता है। चुनाव के सभी चरणों को वास्तविक समय में इस ऐप के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

एनकोर काउंटिंग एप्लिकेशन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा वोटों को डिजिटाइज करने, चरणबद्ध आंकडों को सारणीबद्ध करने और मतगणना की विभिन्न वैधानिक रिपोर्ट निकालने के लिए है।

इसी तरह, मतगणना के रुझान और परिणाम के प्रामाणिक आंकडे की जानकारी को संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट – results.eci.gov.in के माध्यम से लोगों को उपलब्ध करांगे।

इसके अतिरिक्‍त उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि सहित आपराधिक इतिहास के बारे में जानने के लिए मतदाताओं के लिए नोह योर कैंडिडेट ऐप भी उपलब्ध होगा।

निर्वाचन आयोग ने एक व्यापक राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल (एनजीएसपी) विकसित किया है। यह एकल खिड़की प्रणाली के रूप में कार्य करता है और लोग सीधे इस पोर्टल में सूचना, प्रतिक्रिया, सुझाव और शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। चूंकि सभी चुनाव अधिकारी, जिला चुनाव अधिकारी, सीईओ और चुनाव आयोग के अधिकारी इस प्रणाली का हिस्सा हैं। इसलिए पंजीकरण के बाद शिकायतें या मुद्दे सीधे संबंधित उपयोगकर्ता को सौंपे जाते हैं। पोर्टल को ऑनलाइन लिंक eci-citizenservices.eci.nic.in के जरिये एक्सेस किया जा सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.