Categories: News-Headlines

निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना सरकार को रायथु बंधु योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता वितरित करने की अनुमति वापस ली

निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना सरकार को रायथु बंधु योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता वितरित करने की अनुमति वापस ले ली है। चुनाव आयोग ने तेलंगाना सरकार में मंत्री द्वारा मतदान से पहले एक चुनावी जनसभा में इस योजना के वितरण के सम्बन्ध में की गई घोषणा को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन मानते यह कदम उठाया है।

चुनाव आयोग ने कहा है कि तेलंगाना राज्य में सभी रूपों में आदर्श आचार संहिता लागू रहने तक इस योजना के कोई वित्तीय मदद का वितरण नहीं होगा। आयोग ने अपनी जांच में पाया है कि चुनाव में भारत राष्ट्र समिति के उम्मीदवार और तेलंगाना के मौजूदा वित्त मंत्री टी हरीश राव ने रायथु बंधु योजना के वितरण की तारीख से एक निश्चित समय पहले बयान देकर न केवल आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन किया है, बल्कि उन्होंने योजना के तहत वितरण को प्रचारित करके निर्धारित शर्तों का भी उल्लंघन किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

9 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

13 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.