Categories: News-Headlines

निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु की छह और असम की दो राज्‍यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु की 6 और असम की 2 राज्‍यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, अगले महीने की दो तारीख को अधिसूचना जारी की जाएगी और 19 जून को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना होगी।

इस साल जून और जुलाई के बीच राज्यसभा के 8 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण यह चुनाव होंगे। तमिलनाडु के छह राज्यसभा सांसद डॉ. अंबुमणि रामदास, एम. षणमुगम, एन. चंद्रशेखरन, एम. मोहम्मद अब्दुल्ला, पी. विल्सन और वाइको इस साल 24 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगे। अगले महीने की 14 तारीख को मिशन रंजन दास और बीरेंद्र प्रसाद बैश्य के सेवानिवृत्त होने से असम की दो सीटें खाली होंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.