मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता प्रलोभन के लिए होने वाली नक़दी, शराब और उपहारों का वितरण रोकने के समुचित उपाय किए जाएंगे। राज्य में पहुंचने वाले निजी विमानों और हेलीकॉप्टरों की भी अगले कुछ दिनों में जांच शुरू कर दी जाएगी। इस बारे में निर्वाचन आयोग द्वारा जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
आज रायपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि आयोग का उद्देश्य स्वतंत्र, निष्पक्ष और अधिकतम भागीदारीपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि अस्सी वर्ष से अधिक आयु के लोगों और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ राज्य में जनजातीय समुदायों की मतदान में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पांच विशेष संरक्षित जनजातियों के पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि राजनीतिक दलों के आग्रह के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को दस दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले यह अभियान इकतीस अगस्त तक चलना था, जो अब ग्यारह सितंबर तक चलेगा।
निर्वाचन आयोग ने बीते तीन दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ही विभिन्न जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment