Categories: News-Headlines

निर्वाचन आयोग ने कहा- पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बृहस्‍पतिवार के विधानसभा चुनाव में से किसी भी केंद्र पर पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बृहस्‍पतिवार के विधानसभा चुनाव में से किसी भी केंद्र पर पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं की गई है। आयोग ने कहा कि पश्यिम बंगाल मे पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा था। इसलिए, किसी भी बूथ पर दोबारा मतदान की आवश्यकता नहीं है।

पहले चरण में, राज्य के 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हुआ था। इसमें रिकॉर्ड 92 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े थे।

उधर, तमिलनाडु में भी बृहस्‍पत‍िवार को जिन 75 हजार 64 केन्‍द्रों पर मतदान हुआ था, उनमें सभी केन्‍द्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा और इसलिए दोबारा मतदान कराने का कोई कारण नहीं है। राज्‍य में विधानसभा की 234 सीटों के लिए 85 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग के जागरूकता अभियान और 14 लाख नए मतदाताओं के कारण मतदान का प्रतिशत इस बार अधिक रहा। भूटान, मिस्र, मॉरीशस और मॉल्दोवा के प्रतिधिनियों ने मतदान केंद्रों का दौरा किया और चुनाव आयोजन की तारीफ़ की। मॉरीशस के उच्चायुक्त ने कहा कि भारत लोकतंत्र की राह पर चलते हुए दुनिया को चुनाव के तौर-तरीक़े और अनुभव सिखा रहा है।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

सरकार ने MSP पर गेहूं खरीद का लक्ष्य 15% बढ़ाकर 3.45 करोड़ टन किया

सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए मौजूदा मौसम का लक्ष्य… Read More

2 hours ago

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 230 करोड़ डॉलर बढ़कर 703 अरब डॉलर से अधिक हुआ

17 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 230 करोड डॉलर बढ़कर… Read More

2 hours ago

एनआईपीईआर हाजीपुर ने औषधि अनुसंधान सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बोह्रिंगर इंगेलहाइम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत के औषधि क्षेत्र में नवाचार और व्यावहारिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए उद्योग-अकादमिक… Read More

17 hours ago

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करने से इनकार किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के बाद मतदाता सूची… Read More

19 hours ago

भारत ने सार्क मुद्रा अदला-बदली ढांचे के तहत मालदीव के लिए 3 हजार करोड़ रुपये की पहली निकासी को मंजूरी दी

भारत ने सार्क मुद्रा विनिमय व्‍यवस्‍था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए तीन हजार करोड रुपए… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.