मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग के तीनों सदस्य बिहार में आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज से राज्य के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। आयोग का दल आज शाम पटना पहुंचेगा।
चुनाव आयोग की टीम पटना पहुंचने के बाद आज शाम राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और पुलिस महानिदेशक के साथ चुनाव को लेकर सुरक्षा संबंधी प्रबंधों पर चर्चा करेगी। बैठक में झारखंड के केंद्रीय पुलिस बलों के नोडल पदाधिकारी भी शामिल होंगे। कल मुख्य निर्वाचन आयुक्त राज्य के राष्ट्रीय और मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद फील्ड अधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसमें सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे। इसके अलावा सभी प्रमंडलों के आयुक्त और रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भी बैठक में भाग लेंगे। बुधवार को आयोग चुनाव में काले धन, शराब और मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए आयकर, उत्पाद और सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा करेगा।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment