निर्वाचन आयोग आज बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण पहल के अंतर्गत तैयार मतदाता सूची का मसौदा जारी करेगा। मसौदा जारी करने से पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची की भौतिक और डिजिटल प्रति राज्य के 38 जिलों में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी।
बिहार में प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद आज से दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। नब्बे हजार बूथ लेवल अधिकारियों को भी कार्य में लगाया गया है। बिहार विधानसभा के सभी 243 निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संबंधित राजनीतिक दलों और मतदाताओं से दावे और आपत्तियां लेंगे लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे। प्रारंभिक मतदाता सूची के संबंध में लोगों की शिकायतों के निवारण का यह एक प्रमुख तरीका है। यह प्रक्रिया अगले महीने की 1 तारीख तक चलेगी। 25 सितंबर तक दावा आपत्ति से संबंधित विभिन्न आवेदनों की जांच होगी। इसके बाद 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएंगी। इसके आधार पर ही राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।
इस बीच, निर्वाचन आयोग ने फिर स्पष्ट किया है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन- ई.वी.एम. से किसी तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं है। आयोग ने कहा कि पिछले वर्ष महाराष्ट्र विधान सभा के चुनाव के दौरान मतदाता पुष्टि पर्चियों की गिनती में कोई विसंगति नहीं पाई गई। आयोग ने बताया कि दस उम्मीदवारों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर 10 विधानसभा क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की जांच की गई थी और सभी मशीनें सही पाई गई थीं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment