अकादमी अवार्ड्स का 97वां संस्करण लॉस एंजलिस में सम्पन्न हो गया। निर्देशक शॉन बेकर की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा एनोरा पांच ऑस्कर जीतकर इस समारोह की सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी हैं।
एड्रियन ब्रॉडी ने द ब्रूटलिस्ट के लिए श्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीता है। फिल्म एनोरा के लिए मिकी मैडिसन ने श्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर अपने नाम किया। एमिलिया पेरेज़ में ज़ोई सल्डाना ने अपनी भूमिका के लिए श्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर पहली बार जीता है। सल्डाना जब इस अवॉर्ड को लेने मंच पर गईं तो वे रोने लगीं।
इस बीच, कीरन कल्किन ने अ रियल पेन में अपने अभिनय के लिए श्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीता।
फिल्म ‘ड्यून: पार्ट टू’ ने श्रेष्ठ ध्वनि और श्रेष्ठ विजुअल अफेक्ट के लिए दो ऑस्कर जीते हैं। फिल्म विकड में शानदार परिधान डिजाइन करने वाले कॉस्ट्यूम डिजाइनर पॉल टैजवेल ने अकादमी अवॉर्ड्स में इतिहास रचा है। नो अदर लैण्ड को श्रेष्ठ डॉक्यमेंट्री फीचर का ऑस्कर दिया गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment