केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत अमृत काल का पहला बजट एक समृद्ध और समावेशी भारत की परिकल्पना करता है, जिसमें विकास का लाभ सभी वर्गों और नागरिकों, विशेषकर हमारे युवाओं, महिलाओं, किसानों, ओबीसी, एससी और एसटी तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने वाला यह बजट भारत को नए युग के बुनियादी ढांचे से समृद्ध करेगा, आयात में कमी लाएगा और भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण के साथ हमारे ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करेगा।
नितिन गडकरी ने कहा कि यह बजट 7 प्राथमिकताओं- समावेशी विकास, सुदूर क्षेत्र तक पहुंचना, बुनियादी ढांचा व निवेश, क्षमता को सामने लाना, हरित विकास, युवा शक्ति और वित्त क्षेत्र को अपनाता है, जो एक दूसरे के पूरक हैं और एक सप्त ऋषि के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के माध्यम से ‘जनभागीदारी’ जरूरी है, अमृत काल के लिए हमारी सोच में मजबूत सार्वजनिक वित्त व एक मजबूत वित्तीय क्षेत्र के साथ एक तकनीक-संचालित और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था शामिल है।
नितिन गडकरी ने कहा कि 2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के लिए जीवन की बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित की है। प्रति व्यक्ति आय दोगुनी होकर 1.97 लाख रुपये हो गई है और पिछले 9 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है, जो पहले 10वें पायदान पर थी।
मंत्री महोदय ने कहा कि कृषि के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना का निर्माण ओपन सोर्स, ओपन स्टैंडर्ड, पारस्परिक रूप से संचालन किए जाने योग्य जन कल्याण के तौर पर किया जाएगा, जो समावेशी किसान-केंद्रित समाधानों को संभव करेगा और कृषि-उद्योग के साथ-साथ स्टार्ट-अप्स की सहायता करेगा।
नितिन गडकरी ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 20,700 करोड़ रुपये व राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के लिए 19,700 करोड़ रुपये के प्रस्ताव और टिकाऊ व ऊर्जा-कुशल भविष्य के लिए वाहन स्क्रैपेज नीति के प्रावधानों को लागू करने के लिए वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment