केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 1206 करोड़ रुपये की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद राजू बिष्ट, जयंत कुमार रॉय और केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने एक सभा को संबोधित किया। नितिन गडकरी ने कहा कि जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है, उनमें एनएच-31 (उदलाबाड़ी) के 615.5 किलोमीटर पर लेवल क्रॉसिंग की जगह 2-लेन आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) और एनएच- 31 (मैनागुड़ी) के 661.100 किलोमीटर पर लेवल क्रॉसिंग की जगह आरओबी का निर्माण शामिल है। यह अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को काफी बढ़ावा देगा। उन्होंने आगे कहा कि यह बेहतर सुरक्षा सुविधाओं के कारण दुर्घटनाओं को कम करने और यात्रा की दूरी व समय को कम करने में सहायता करेगा।
नितिन गडकरी ने कहा कि इन परियोजनाओं के विकास से पश्चिम बंगाल के साथ-साथ भारत के पूर्वी हिस्सों में विशेष रूप से कृषि क्षेत्र के साथ औद्योगिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
इसके अलावा सिलीगुड़ी में ट्रैफिक कम करने के लिए एक प्रमुख पहल के तहत दोनों तरफ सर्विस रोड के साथ एनएच- 31 (नया एनएच- 10) के 569.258 किलोमीटर से 581.030 किलोमीटर (शिव मंदिर से सिवोक सेना छावनी के पास एनएच- 31 पर एएच- 02 परियोजना की समाप्ति) तक को 4/6-लेन करने की विकास परियोजना का शिलान्यास किया गया। यह उत्तर- पूर्वी भारत और पड़ोसी देशों जैसे- नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment