Categories: News-Headlines

नितिन गडकरी ने कहा है कि सड़क सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और 2030 तक सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों को 50 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य है

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और 2030 तक सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतों को 50 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य है। ‘सड़क सुरक्षा पर सीआईआई राष्ट्रीय सम्मेलन – भारतीय सड़कें@2030 – सुरक्षा के मापदंड को और ऊंचा करते हुए’ को संबोधित करते हुए, नितिन गडकरी ने कहा कि ‘सड़क सुरक्षा के 4ई’ – अभियांत्रिक (सड़क और वाहन अभियांत्रिक) – प्रवर्तन – शिक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सेवा को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ सामाजिक व्यवहार में बदलाव लाना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना के लिए सभी हितधारकों के सहयोग पर बल दिया।

नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क दुर्घटना 2022 पर नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 4.6 लाख सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, इनमें 1.68 लाख लोगों की मौतें हुई हैं और 4 लाख लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और 19 मौतें होती हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप सकल घरेलू उत्पाद को 3.14 प्रतिशत की सामाजिक-आर्थिक हानि हुई है। नितिन गडकरी ने कहा कि 60 प्रतिशत मौतें 18 से 35 वर्ष के युवा वर्ग में होती हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में हुई मृत्यु से एक परिवार में कमाने वाले का नुकसान, नियोक्ता के लिए पेशेवर नुकसान और अर्थव्यवस्था के लिए समग्र हानि है।

नितिन गडकरी ने कहा कि नागरिकों के बीच अच्छे यातायात व्यवहार के लिए पुरस्कार की व्यवस्था से नागपुर में सकारात्मक परिणाम मिले हैं। केंद्रीय मंत्री ने ड्राइवरों की नियमित आंखों की जांच पर बल दिया और संगठनों से अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत इसके लिए मुफ्त शिविर आयोजित करने को कहा। नितिन गडकरी ने कहा कि स्कूल, कॉलेजों के बीच शिक्षा और जागरूकता, एनजीओ, स्टार्ट-अप, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, आईआईटी, विश्वविद्यालयों, यातायात और राजमार्ग प्राधिकरणों के साथ सहयोग सड़क सुरक्षा के लिए अच्छी प्रथाओं को फैलाने का रास्ता है।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

21 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

21 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

21 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

22 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

22 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.