Categories: News-Headlines

नितिन गडकरी का योजनाओं की कारगर निगरानी के उद्देश्य से एमएसएमई और डैशबोर्ड के लिए रेटिंग प्रणाली बनाने का आह्वान

सूक्षम, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एमएसएमई योजनाओं की कारगर निगरानी के उद्देश्य से एमएसएमई और डैशबोर्ड के लिए रेटिंग प्रणाली बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने चैंबर ऑफ इंडियन एमएसएमई, सीआईएमएसएमई द्वारा आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा कारोबार करने वाले, जीएसटी रिकॉर्ड रखने वाले एमएसएमई को रेटिंग देने के लिए सरल और पारदर्शी कार्यप्रणाली विकसित की जानी चाहिए ताकि वे बैंकों और संस्थानों से वित्त प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व अब भारतीय उद्योग में निवेश करना चाहता है और प्रभावी रेटिंग प्रणाली से एमएसएमई विदेशों से अच्छा निवेश प्राप्त कर सकते हैं।

नितिन गडकरी ने निर्णय लेने में विलंब को रोकने के लिए योजनाओं की निगरानी के उद्देश्य से डैशबोर्ड स्थापित करने का प्रस्ताव किया। उन्होंने सिडबी से तीन महीने के भीतर निर्णय लेने और समर्थन प्रदान करने को कहा। नितिन गडकरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के प्रधानमंत्री के विजन को हासिल करने में एमएसएमई की अहम भूमिका है। नितिन गडकरी ने कहा कि हमारी प्रणाली को पारदर्शी, समयबद्ध, परिणामजनक और प्रदर्शन उन्मुख बनाने और अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले उपयुक्त उद्यमियों की मदद करने का यही समय है। उन्होंने अलग-अलग अव्यवस्थित ढंग से काम करने के बजाए एक साथ एकीकृत तरीके से काम करने पर बल दिया। नितिन गडकरी ने कहा कि रोजगार सृजन के लिए नई सोच, अलग विचार, कृषि, ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में नई तकनीक और अनुसंधान बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद में एमएसएमई का योगदान लगभग 30 प्रतिशत है और यह क्षेत्र 11 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.