Categories: News-Headlines

निजी टीकाकरण केन्‍द्रों पर अब 10 अप्रैल से 18+ जनसंख्या समूह के लिए एहतियाती खुराक उपलब्ध होगी

यह निर्णय लिया गया है कि निजी टीकाकरण केन्‍द्रों पर 18+ जनसंख्या समूह के लिए कोविड टीकों की एहतियाती खुराक उपलब्ध कराई जाएगी। निजी टीकाकरण केन्‍द्रों के माध्यम से 18+ आबादी को एहतियाती खुराक देने का कार्य 10 अप्रैल (रविवार), 2022 से शुरू होगा। वे सभी जो 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं और दूसरी खुराक लगने के बाद 9 महीने पूरे कर चुके हैं, वे एहतियात खुराक के पात्र होंगे। यह सुविधा सभी निजी टीकाकरण केन्‍द्रों पर उपलब्ध होगी।

अब तक, देश में 15+ आबादी में से लगभग 96 प्रतिशत को कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है, जबकि 15+ आबादी में से लगभग 83 प्रतिशत को दोनों खुराकें मिल चुकी हैं। 2.4 करोड़ से अधिक हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ जनसंख्या समूह को एहतियाती खुराक भी दी जा चुकी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 45 प्रतिशत लोगों को भी पहली खुराक दी जा चुकी है। पात्र आबादी के लिए पहली और दूसरी खुराक के लिए सरकारी टीकाकरण केन्‍द्रों के माध्यम से चल रहे मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम के साथ-साथ हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ आबादी के लिए एहतियाती खुराक जारी रहेगी और इसे तेज किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.