अन्तरिक्ष परी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अब से करीब आधा घण्टा पहले धरती पर सुरक्षित वापसी की है। अमरीका में फ्लोरिडा के समन्दर में स्पेसएक्स के कैप्सूल, यान ने सफल लैंडिंग कर ली है।
रिकवरी प्रक्रिया पूरी होने पर यान खुलेगा। रिकवरी प्रक्रिया लगभग इसी समय पूरी होने वाली है। गौरतलब है कि यान में तकनीकी खराबी की वजह से सुनीता और बुच 9 महीने से अधिक समय से अन्तरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए थे। 5 जून 2024 को वे 8 दिन के लिए अन्तरिक्ष मिशन पर निकली थीं।
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सकुशल घर वापसी की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष से लौटने के बाद भारत आने का निमंत्रण दिया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की सुनीता विलियम्स सहित नासा के क्रू-9 की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षामंत्री ने कहा कि भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और क्रू में शामिल अन्य अंतरिक्ष यात्रियों ने मानव धीरज और दृढ़ता के इतिहास को दोहराया है। उन्होंने उनके समर्पण की प्रशंसा की और इसे अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए गौरव का क्षण बताया।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सुनिता विलियम्स की वापसी को गर्व का क्षण बताया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि भारत की बेटी की सुरक्षित वापसी का जश्न मनाने के लिए पूरा विश्व एक साथ आया है।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment