Categories: News-Headlines

कोयला मंत्रालय ने राष्ट्रीय कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत व्‍यापक स्‍तर पर हस्तक्षेप (LSI) के चरण-1 का सफलतापूर्वक समापन किया

कोयला मंत्रालय ने राष्ट्रीय कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत व्‍यापक स्‍तर पर हस्तक्षेप (एलएसआई) के चरण 1 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य निदेशक स्तर तक के अधिकारियों में सेवा भाव की भावना को और सबल बनाने के लिए प्रोत्‍साहन देना है। सार्वजनिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए तैयार किए गए चार परस्‍पर वार्तालाप प्रशिक्षण सत्रों में 120 से अधिक अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव और सीबीयू प्रमुख बी. पी. पति ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए देश के भविष्य को आकार देने में सार्वजनिक सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवा एक प्रगतिशील राष्ट्र की आधारशिला है। यह पहल कौशल संवर्धन से कहीं आगे बढ़ते हुए सार्थक परिवर्तन लाने और नागरिकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने के हमारे दायित्‍व की पुष्टि है। देश की प्रगति को आगे बढ़ाने में हर अधिकारी की अहम भूमिका होती है।

इन प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन 27-28 फरवरी और 11-12 मार्च को सिविल सेवा अधिकारी संस्थान, नई दिल्ली में किया गया। आकर्षक और संवादात्मक प्रारूप में तैयार किए गए इन सत्रों ने प्रतिभागियों को अत्‍यधिक प्रभावित किया और नीति निर्माण, सेवा वितरण एवं नागरिक-केंद्रित शासन के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। अधिकारियों ने राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ अपनी भूमिकाओं को निभाने के बारे में व्यापक दृष्टिकोण प्राप्त किया। इन सत्रों का नेतृत्व मास्टर ट्रेनर सुधीर बाबू मोटाना और कोयला मंत्रालय के उप सचिव राम कुमार ने किया और उजैर सिमनानी (कार्यक्रम समन्वयक, क्षमता निर्माण आयोग) ने इसका संचालन किया।

समापन सत्र के दौरान कोयला मंत्रालय के उप-सचिव बिजॉय सामंत ने अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह की सराहना की। उन्होंने पेशेवर विकास के प्रति उनके समर्पण को स्वीकार करते हुए इस बात पर बल दिया कि इस कार्यक्रम ने सार्वजनिक सेवा और सुशासन के प्रति जिम्मेदारी की गहरी भावना जगाई है।

चरण-1 के सफलतापूर्वक समापन के साथ कोयला मंत्रालय इस पहल को आगे बढ़ाने तथा अपने अधिकारियों को राष्ट्र की प्रभावी सेवा के लिए आवश्यक कौशल, दक्षता और निष्ठा से परिपूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

17 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.