नार्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूस के रक्षामंत्री सेर्गेई शोइगु के साथ मुलाकात की। बृहस्पतिवार को नार्थ कोरिया के सरकारी मीडिया ने खबर दी कि दोनों नेताओं ने रक्षा तथा क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की। शोइगु की यात्रा ऐसे समय में हुई है जब नार्थ कोरिया अपने संघर्षविराम की 70 वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस संघर्षविराम ने 1950 से 53 के कोरियाई युद्ध की शत्रुता को समाप्त किया।
किम जोंग उन ने इस समारोह में उपस्थित पोलित ब्यूरो के सदस्य ली हॉन्गझोंग के नेतृत्व वाले एक चीनी प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की। ली ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का एक व्यक्तिगत पत्र किम को दिया। किम ने कोरियाई युद्ध के दौरान चीन के ऐतिहासिक समर्थन के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। दोनों देश अपनी मित्रता और एकजुटता को सशक्त करने पर सहमत हुए।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment