Categories: News-Headlines

नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की सभी तैयारियां पूरी

नागालैंड में कल होने वाले विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान कर्मियों को चुनाव-सामग्री के साथ मतदान केन्‍द्रों पर भेज दिया गया है। कुल एक सौ 83 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि भाजपा के निर्विरोध एक सीट जीतने के कारण मतदान केवल 59 सीटों के लिए होगा।

पूरे प्रदेश में कुल दो हजार तीन सौ 15 मतदान केन्‍द्र हैं, सभी मतदान केन्‍द्रों पर सुरक्षाबलों का पहरा रहेगा। 368 मतदान केन्‍द्र सिर्फ महिला अधिकारियों द्वारा प्रबंधित किए जाएंगे और चार बूथ दिव्‍यांगों द्वारा चलाए जाएंगे। इसके अलावा पूरे प्रदेश में 15 मॉडल पुलिस स्‍टेशन भी होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मेघालय में सुचारु मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग के प्रयास में शामिल लोगों की प्रशंसा की है।

मेघालय में सड़क दुर्घटना में एक चुनाव अधिकारी की मृत्यु हो गई है। यह दुर्घटना कल रात पोतामति गांव के पास हुई जब चुनावकर्मियों को लेकर मतदान केन्‍द्र जा रही गाड़ी पलट गई।

चेषम मारक द्वितीय निर्वाचन अधिकारी के रूप में तैनात थे। चुनाव विभाग ने मृतक अधिकारी के निकटतम परिजन को 15 लाख रुपए की अनुग्रह-राशि देने की घोषणा की है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.