नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोहरे की स्थिति में विमानों के सुगम संचालन के लिए दिल्ली हवाई अड्डे से कैट-3 प्रणाली से लैस चौथे रनवे को चालू करने में तेजी लाने को कहा है। यह कैट-3 से लैस मौजूदा रनवे के अतिरिक्त है। सोशल मीडिया पोस्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दिल्ली में अभूतपूर्व कोहरे के कारण विमानों के संचालन में समस्या के मद्देनजर नागर विमानन निदेशालय मानक संचालन प्रक्रिया जारी करेगा। इसके अंतर्गत विमानन कंपनियों को यात्रियों के साथ बेहतर संपर्क स्थापित करने और उड़ानें रद्द होने के कारण होने वाली असुविधा कम करने संबंधी दिशा-निर्देश देना है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुश्किल समय में सभी यात्रियों से सहयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए सभी संबंधित पक्ष पूरा प्रयास कर रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विमानों में अनुचित व्यवहार की घटनाओं को उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह अस्वीकार्य है तथा ऐसी घटनाओं पर कानूनी प्रावधानों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment