Categories: News-Headlines

नागरिक-सम्‍पर्कों की मज़बूती, ऊर्जा और आवागमन समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए भारत और नाइजीरियाः डॉ जयशंकर

विदेशमंत्री डॉ0 सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और नाइजीरिया दोनों देश अपने नागरिकों के बीच आपसी सम्‍पर्क मजबूत करने और ऊर्जा, आवागमन तथा अन्‍य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। उन्‍होंने अबूजा में नाइजीरिया के विदेशमंत्री युसुफ टुग्‍गर के साथ भारत और नाइजीरिया के छठे संयुक्‍त आयोग की बैठक की भी सह-अध्‍यक्षता की।

इस दौरान ऊर्जा, नवीकरणीय सामग्रियों, परिवहन, स्वास्थ्य, वित्‍त प्रौद्योगिकी, कृषि और सुरक्षा संबंधी मामलों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा हुई। सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ0 जयशंकर ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, विशेष रूप से व्‍यापार और निवेश बढ़ाने का उल्‍लेख किया है।

नाइजीरिया यात्रा पर पहुंचे डॉ0 जयशंकर ने कहा कि विश्‍व में फिर से संतुलन की स्थिति और बहुध्रुवीयता को बढ़ावा देने के साथ साथ स्‍वाभाविक विविधता की पुनर्स्थापना आज वैश्विक एजेण्‍डा है। लागोस में नाइजीरिया के अंतर्राष्‍ट्रीय मामलों के संस्‍थान में भारत और विकास के मामले में पिछड़े देशों के संबंध में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ0 जयशंकर ने कहा कि पिछले दशक में आए बदलाव ने भारत को विकास की दृष्टि से पिछड़ रहे देशों के लिए एक उदाहरण, साझेदार और ऐसे देश के रूप में प्रस्‍तुत किया है, जो उनकी समस्‍याओं को सुलझाने में योगदान कर सके।

उन्‍होंने कहा कि वर्तमान चुनौतियां नये आर्थिक परिदृश्‍य और पुराने तरीके के वर्चस्‍व से उत्‍पन्‍न हुई हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि विकास के क्षेत्र में पिछडना एक मानसिकता को प्रकट करता है और आत्‍मनिर्भरता तथा एकजुटता पर जोर देता है।

विदेशमंत्री ने इस बात का भी उल्‍लेख किया कि विकास के मामले में पिछड़े देशों को आगे बढ़ाये बगैर विश्‍व में बड़े पैमाने पर प्रगति नहीं देखी जा सकती। उन्‍होंने कहा कि भारत की जी-20 अध्‍यक्षता की एक बड़ी उपलब्धि यह भी है कि इस दौरान जी-20 देशों का ध्‍यान फिर से उन देशों की ओर आकर्षित किया जा सका, जो विकास के मामले में पिछड़े हुए हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि वर्तमान दौर में सतत् विकास के लक्ष्‍यों, स्‍वच्‍छ और हरित विकास, महिलाओं के नेतृत्‍व में विकास, स्‍वास्‍थ्‍य, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा से जुड़े मुद्दे सबसे महत्‍वपूर्ण हैं।

डॉ जयशंकर ने बाद में अबूजा में भारत नाइजीरिया व्‍यापारिक मंच को भी संबोधित किया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.