Categories: News-Headlines

नए ऑनलाइन सिस्टम पर एमएसएमई उद्योग के पंजीकरण का आंकड़ा 50 लाख पार पहुंचा

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) द्वारा शुरू की गई एमएसएमई/उद्यम पंजीकरण की नई ऑनलाइन प्रणाली समय और प्रौद्योगिकी की कसौटी पर खरा उतरी है क्योंकि अब तक 50 लाख से अधिक उद्यम इस पर सफलतापूर्वक अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें 47 लाख से अधिक सूक्ष्म संगठन और 2.7 लाख लघु इकाइयां शामिल हैं। 1 जुलाई, 2020 से यह पंजीकरण सुविधा चालू हुई थी।

यह कहा जा सकता है कि एमएसएमई मंत्रालय ने एमएसएमई की परिभाषा और पंजीकरण की प्रक्रिया को दिनांक 1 जुलाई 2015 से बदल दिया था। इसने एमएसएमई/उद्यम पंजीकरण (https://udyamregistration.gov.in) के लिए एक नया पोर्टल भी लॉन्च किया था। तब से पोर्टल सुचारू रूप से काम कर रहा है। यह पोर्टल सीबीडीटी और जीएसटी नेटवर्क के साथ-साथ जीईएम के साथ भी एकीकृत है। यह ध्यान देने योग्य बात है कि इस एकीकरण के माध्यम से अब एमएसएमई पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया कागजरहित हो गई है।

उद्यम जो अभी तक पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें एमएसएमई मंत्रालय और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा दिए जाने वाले लाभों का फायदा उठाने के लिए अपना पंजीकरण कराना चाहिए। पंजीकरण निःशुल्क है और केवल सरकारी पोर्टल पर ही किया जाना चाहिए। किसी भी सहायता के लिए, उद्यमी मंत्रालय के पास के डीआईसी या चैंपियंस कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं या https://champions.gov.in पर लिख सकते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.