Categories: News-Headlines

नए आपराधिक कानूनों का लागू होना स्‍पष्‍ट रुप से दर्शाता है कि देश बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है: डी वाई चंद्रचूड़

भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश डॉ. डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि नए आपराधिक कानूनों का लागू होना स्‍पष्‍ट रुप से दर्शाता है कि देश बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है। आज नई दिल्‍ली में एक सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. चन्‍द्रचूड़ ने कहा कि भारतीय न्‍याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्‍य अधिनियम इन तीनों आपराधिक कानूनों का लागू होना दर्शाता है कि देश अपनी आपराधिक न्‍याय प्रणाली में महत्‍वपूर्ण परिवर्तन करने के लिए तैयार है।

उन्‍होंने कहा कि इन कानूनों ने आपराधिक न्याय की दिशा में भारत के कानूनी ढांचे को एक नए युग में बदल दिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग पर जोर देते हुए डॉ. चन्‍द्रचूड़ ने कहा कि आपराधिक जांच के मामलों में न्‍यायपालिका को एआई की मदद से जांच की प्रगति में मदद मिलेगी।

उन्‍होंने कहा कि प्रक्रियाओं में असमान्‍यता का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग किया जा सकता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि ये सभी नए कानून तभी सफल होंगे जब देश का प्रत्‍येक नागरिक इन्‍हें अपनाएगा।

कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि 21वीं सदी में नए आपराधिक कानूनों का लागू होना एक ऐतिहासिक कदम है। उन्‍होंने यह भी कहा कि इन कानूनों में ऑनलाइन जांच और ई-फाइलिंग जैसे विशेष प्रावधान भी शामिल हैं।

The post नए आपराधिक कानूनों का लागू होना स्‍पष्‍ट रुप से दर्शाता है कि देश बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है: डी वाई चंद्रचूड़ appeared first on insamachar.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.