रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक नरसिंह देव और प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पंकज गंगवार कल रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की जांच के लिए गठित समिति का हिस्सा होंगे। समिति ने जांच के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की पूरी वीडियो फुटेज मांगी है। दिल्ली पुलिस ने भी भगदड़ से पहले के घटनाक्रम का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करेगी।
घटना पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने शोक व्यक्त किया है।
उत्तर रेलवे ने इस घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को दस-दस लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को ढाई-ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना में मारे गए बिहारवासियों के निकट संबंधी को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
इस बीच, भगदड की इस घटना में मरने वाले लोगों की संख्या 18 हो गई है। मृतकों में 11 महिलाएं और पांच बच्चे हैं। कई लोग घायल भी हैं। भगदड़ से पहले, स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ थी। घायलों को नई दिल्ली के लोक नारायण जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के हेल्पलाइन नम्बर हैं- 9873 – 6170 – 28 और 011-2350- 1207.
भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More
मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More
Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More
राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More
Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो… Read More
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment