Categories: News-Headlines

नई दिल्ली के लाल किला में आयोजित स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए विशेष अतिथि के रूप में खादी कारीगरों और 18 विविध शिल्प श्रेणियों के कारीगरों को आमंत्रित किया गया

इस वर्ष नई दिल्ली के लाल किला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले देश भर से लगभग 1800 विशेष आमंत्रितों की उपस्थिति देखी जाएगी। भारत सरकार ने उन्‍हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह के लिए और इस अवसर पर राष्‍ट्र के नाम उनके संबोधन को सुनने के लिए आमंत्रित किया है।

सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्रालय ने इस वर्ष देश भर से 50 खादी कारीगरों और 18 विविध शिल्प श्रेणियों से 62 कारीगरों (विश्वकर्मा) को उनके जीवनसाथी के साथ नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। 15 अगस्‍त, 2023 को नई दिल्ली के लाल किले में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण में भाग लेने के बाद वे केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे के निवास पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे।

समूचे भारत से खादी कारीगरों और विश्वकर्माओं को आमंत्रित करने और समारोह का भाग बनाने की पहल सरकार द्वारा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए की गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

10 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.